थायराइड को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 08:52

थायरॉइड का राम बाण इलाज, घरेलु उपचार से दें बीमारी को मात

आज के समय में बीमारी उम्र देखकर नहीं आती है, वजह है हमारा खान-पान और रहन-सहन। हम अपने जीवन में इतने व्यस्त हो गए हैं कि हमारे पास खुद के लिए भी समय नहीं है। जिसके चलते हम कई बीमारियों के चपेट में आ जाते हैं। एक ऐसी ही बीमारी है थायरॉइड। ये बीमारी दो तरह की होती है। हाइपरथायरायडिज्म और हाइपोथायरायडिज्म। एक में शरीर में सूजन आती है तो दूसरे में शरीर पतला होता जाता है। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि अपनी आदतों में सुधार के साथ ही कुछ घरेलु नुस्खा अपनाने से इस बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। तो आइए जानते हैं थायरॉइड के लक्षण और घरेलु नुस्खा क्या है-

थायराइड दरअसल एक एंडोक्राइन ग्लैंड है जो बटरफ्लाई आकार का होता है और ये गले में स्थित है। इसमें से थायराइड हार्मोन निकलता है जो शरीर में मेटाबॉलिज्म को संतुलित करता है। थायराइड ग्लैंड शरीर से आयोडीन की मदद से हार्मोन बनाता है।

थायराइड को दूर करने के घरेलू इलाज...

साबुत धनिये का उपयोग : एक गिलास पानी में 2 चम्मच साबुत धनिये को रात के समय में भिगोकर रख दें तथा सुबह के समय में इसे मसलकर उबाल लें। फिर जब पानी चौथाई भाग रह जाये तो खाली पेट इसे पी लें तथा गर्म पानी में नमक डालकर गरारे करें। यह उपचार लगातार करने से थायरायड की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

दही और दूध का सेवन : जिन व्यक्तियों को थायराइड की समस्या होती है उन्हें दही और दूध का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए। दूध और दही में मौजूद कैल्शियम, मिनरल्स और विटामिन्स थायराइड से ग्रसित रोगियों को स्वस्थ बनाने में मदद करता है।

मुलेठी का सेवन : जिन व्यक्तियों को थायराइड की समस्या होती है उन्हें बहुत जल्दी थकान लगने लगती है और वे जल्दी ही थक जाते हैं। एैसे में मुलेठी का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। मुलेठी में मौजूद तत्व थायराइड ग्रंथी को संतुलित बनाते हैं और थकान को उर्जा में बदल देते हैं और थायराइड की समस्या से निजात मिलती है।

फलों और सब्जियों का सेवन : थायराइड के रोगियों को फलों और सब्जियों का इस्तेमाल अधिक करना चाहिए. फल और सब्जियों में एंटीआक्सिडेंटस होता है। जो थायराइड को कभी बढ़ने नहीं देता है। सब्जियों में टमाटर, हरि मिर्च आदि का सेवन करें. इससे थायराइड की समस्या से छुटकारा मिलता है।

फलों का रस : थायराईड रोगों का उपचार करने के लिए रोगी व्यक्ति को कुछ दिनों तक फलों का रस (नारियल पानी, पत्तागोभी, अनानास, संतरा, सेब, गाजर, चकुन्दर, तथा अंगूर का रस) पीना चाहिए, इससे थायराईड की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info